सरोगेसी से मां बनीं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस ने ऐसे किया स्वागत

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता- पिता बन गए हैं। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। प्रियंका और निक जोनास ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हमें इसकी पुष्टि करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं। हम इस विशेष समय में सम्मानपूर्वक आपसे प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।”

प्रियंका चोपड़ा के द्वारा इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और उनके दोस्तों के रिएक्शन्स आने लगे।एक्टर कलपेन (Kal Penn) ने प्रियंका के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि, ‘कलपेन अंकल बेबीसिट के लिए तैयार हैं। पॉपुलर YouTuber, कॉमेडियन और एक्टर लिली सिंह ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि मैं उन्हें गले लगाने के लिए उतावली हूं।

लेखक और एक्टर सुहेल सेठ ने व्यंग्य करते हुए लिखा कि यह अच्छा हुआ कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अब अपने बच्चे के आने का ऐलान कर दिया है। नहीं तो यह यूनियन बजट और राज्य चुनावों के मीडिया कवरेज को प्रभावित करता। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने वर्ष 2018 में शादी की थी।

ये भी पढ़ें 

https://kolkatahindinews.com/demo/parineeti-chopra-to-debut-on-tv/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *