अंबानी की पार्टी में ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें वायरल

मुंबई। हॉलीवुड व हिन्दी फिल्मों की नायिका प्रियंका चोपड़ा कल ही अपने परिवार के साथ मुम्बई पहुँची हैं। अदाकारा रात होते ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सांस्कृतिक कार्यक्रम द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल लॉन्च इवेंट में पहुंची। इस इवेंट में अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ एंट्री की थी। इस ग्रैंड पार्टी में अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस परफेक्ट कपल की तरह नजर आए। साथ ही इस दौरान अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की ग्लैमरस ड्रेस पर हर किसी की नजर टिक गई।

प्रियंका चोपड़ा नीता अंबानी के इस म्यूजिकल इवेंट में बिल्कुल पटाखा बनकर पहुंची थीं। इस म्यूजिकल लॉन्च इवेंट में अदाकारा प्रियंका चोपड़ा गोल्डन कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। जिसमें वो बेहद ग्लैमरस नजर आईं। सितारों से सजी इस रंगीन शाम में अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ धमाकेदार एंट्री मारी थी।

इस पार्टी में मायानगरी के कई सितारे पहुंचे थे। मगर यहां अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ग्रैंड एंट्री सारी महफिल लूट ले गई। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान अपने पति निक जोनस के साथ ढेर सारी तस्वीरें क्लिक करवाईं। जिन पर लोगों की नजरें टिकी रह गईं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस दौरान एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते दिखे।

दोनों की तस्वीरों ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। तस्वीरें क्लिक करवाते हुए भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे के साथ बातों में गुम दिखे। प्रियंका चोपड़ा इस दौरान पैपराजी के सामने पूरे टशन में तस्वीरें क्लिक करवाती दिखीं। जिसके बाद अदाकारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *