FGeJD56VkAIj cm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले काशी कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव मंदिर में आशीर्वाद लिए। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वहां पूजा-अर्चना की। काल भैरव मंदिर से मोदी गंगा मार्ग से होते हुए क्रूज से ललिताघाट पहुंचे। वहां गेरुआ वस्त्र में उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा नदी में स्नान के बाद वहां से जल लेकर नव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए खुद प्रधानमंत्री गंगा से जल लेने गए। इस दौरान उन्होंने गंगा स्नान किया और सूर्य को जल भी अर्पित किया। मोदी ने गंगा में डुबकी लगाकर, सूर्य को अर्ध्य दिया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राजघाट पहुंचे।

काल भैरव मंदिर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दर्शन-पूजन के साथ आरती करके देश के लिए मंगलकामना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिन के प्रवास पर बाबा भोले की नगरी को कई उपहार देंगे। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे। मोदी सबसे पहले काल भैरव मंदिर के दरबार में पहुंचे, जहां पीएम मोदी की नजर उतारी गई। पीएम मोदी ने विधि-विधान से महादेव का पूजन किया। काल भैरव के दरबार में पीएम मोदी की हाजिरी, महादेव से काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की अनुमति मांगी।

काल भैरव मंदिर के बाहर प्रधानमंत्री को लोगों ने पगड़ी भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। प्रधानमंत्री मोदी के काल भैरव मंदिर पहुंचने के साथ ही लोगों ने हर-हर महादेव से उनका स्वागत किया। वाराणसी आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि “काशी पहुंचकर अभिभूत हूं। कुछ देर बाद ही हम सभी काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के लोकार्पण के साक्षी बनेंगे। इससे पहले मैंने काशी के कोतवाल काल भैरव जी के दर्शन किए।”

यह भी पढ़ें:  If you like yellow, this might be perfect for you personal choices and your business one in your life

एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , आशुतोष टंडन, मंत्री नीलकंठ तिवारी, मंत्री अनिल राजभर, सांसद बीपी सरोज, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, सहित अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकतार्ओं ने उनकी अगवानी की। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इसके साथ ही भगवा अंगवस्त्र भी दिया। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी का काफिला काल भैरव मंदिर के लिए रवाना हो गया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  युवाओं, छात्रों को अपनीं सांस्कृतिक विरासत व मातृभाषा से संपर्क बनाए रखना जरूरी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =