Posters against BJP candidate in Sandeshkhali

संदेशखाली में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ लगे पोस्टर

Kolkata Hindi News, कोलकाता। संदेशखाली की बेटी रेखा पात्रा को भाजपा ने बशीरहाट सीट पर अपना उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया है। रविवार रात उनकी उम्मीदवारी के ऐलान के बाद सोमवार को संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र के एक हिस्से में पोस्टर मिले हैं जिनमें लिखा गया है कि रेखा को स्वीकार नहीं करेंगे।

भाजपा इसके लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहरा रही है। हालांकि सत्ता पक्ष ने आरोपों से इनकार किया है। पार्टी के बशीरहाट संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष तापस घोष ने कहा कि हमारी पार्टी से किसी ने भी यह पोस्टर नहीं लगाया। पोस्टर तृणमूल के लोगों ने लगाया है।

उधर संदेशखाली के तृणमूल विधायक सुकुमार महतो ने कहा कि जो लोग संदेशखाली में इतने लंबे समय से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, वे जानते हैं कि उनकी नाराजगी इस पोस्टर में है। इसीलिए आज भाजपा के पुराने कार्यकर्ता आक्रोश दिखा रहे हैं। रेखा पात्रा के खिलाफ पोस्टर लगा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि रेखा पहली बार संदेशखाली में महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोपों को लेकर सामने आईं। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिबू हाजरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। बाद में शिबू को गिरफ्तार कर लिया गया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बशीरहाट सीट पर उम्मीदवारों के चयन में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दखल दिया था। मोदी ने काफी गुणा-गणित करने के बाद रेखा को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

छह मार्च को जब मोदी बारासात में एक बैठक में आए तो उन्होंने संदेशखाली की कुछ ”पीड़ित” महिलाओं से मुलाकात की थी। रेखा भी वहां थीं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, महिलाओं ने प्रधानमंत्री को संदेशखाली की घटना के बारे में बताया था।

उस वक्त प्रधानमंत्री ने उन महिलाओं की बात ध्यान से सुनी थी। इसके बाद अब जब रेखा को उम्मीदवार बनाया गया है तो प्रदेश भाजपा के नेताओं का भी मानना है कि इससे संदेशखाली में लड़ाई दिलचस्प हो गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *