पुलिस ने ली जरूरतमंद परिवार के 2 बच्चों की जिम्मेदारी

बीरभूम। पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर आया सामने। बीरभूम जिले के खोइराशोल ब्लॉक के लोकपुर थाने के ओसी ने वडूलिया गांव के दो मातृविहीन बच्चों का 5 साल तक के लिए जिम्मेदारी ली। बरबन गांव की रीना बीबी की शादी बीरभूम जिले के खोइराशोल प्रखंड के लोकपुर थाना क्षेत्र के वदुलिया गांव के दिहाड़ी मजदूर फिरदौस खान से हुई। उनके दो बच्चे भी हैं। अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के तीन सप्ताह के भीतर रीना बीबी (21) की मृत्यु हो गई।

उसका पहला बच्चा साढ़े तीन साल का और दूसरा करीब एक महीने का है। जबकि फिरदौस खान के परिवार में कुल सात सदस्य हैं। फिरदौस खान के बड़े भाई और विधवा बहन दोनों विकलांग हैं। फिरदौस खान की मां जालेखा बीबी बुजुर्ग हैं। उसपर फिरदौस खान की पत्नी की मृत्यु हो गई तो यह परिवार अत्यधिक संकट में पड़ गया।

दो मातृहीन बच्चों के साथ फिरदौस खान के लिए रोज मर्रा के काम काज एक समस्या बन गया था। मामले की जानकारी लोकपुर थाना के ओसी संतोष भकत को हुई। स्थानीय थाना ओसी ने सब कुछ सुना और पांच साल तक के 2 बच्चों की सारी जिम्मेदारी ली। लोकपुर थाने के एएसआई रामप्रसाद मंडल ने अन्य पुलिस व सिविक वोलेंटियरों के माध्यम से फिरदौस खान के घर पर चावल, दा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *