बरेली। शुभम मैमोरियल साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था ने काव्यगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन विनय साग़र जायसवाल की अध्यक्षता में किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे देवेन्द्र देव व विशिष्ट अतिथि रहे रणधीर प्रसाद गौड़। संचालन रंजन विशद व गजलराज ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ. एन.एल. शर्मा, देवेंद्र देव के अलावा नगर के पाँच मेडिकल डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया।

जिन कवि शायरों ने कविता के रंग बिखेरे उनमें प्रमुख रूप से सरफ़राज़ हुसैन फराज (मुरादाबाद) पीयूष गोयल बेदिल, हिमांशु श्रोतिए, अनुराग वाजपेयी, नीतेश कपूर, दीपक मुखर्जी, शिवशंकर यजुर्वेदी, रामशंकर शर्मा प्रेमी, रामकुमार अफ़रोज़, आनंद गौतम, पीके दीवाना, उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, शिवरक्षा पांडेय, एस.के. कपूर, रामधनी निर्मल, प्रकाश निर्मल, रीतेश साहनी आदि थे।

अंत में संस्था अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, साथ ही हिमांशु श्रोतिए को संस्था का संरक्षक भी मनोनीत किया। विनय साग़र जायसवाल, निरुपमा अग्रवाल, सुरेंद्र बीनू सिन्हा आदि सहित अब संस्था के कई संरक्षक हो गये हैं।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here