चापदानी नगर पालिका प्रांगण में मनाई गई कवि गुरु रविन्द्रनाथ टैगोर की जयंती

अशोक वर्मा, हुगली। भद्रेश्वर थाना अंतर्गत चापदानी नगर पालिका के प्रांगण में कवि गुरु रविन्द्रनाथ टैगोर का जन्मोत्सव पालन किया गया। मौके पर उपस्थित चापदानी नगरपालिका के चेयरमैन सुरेश मिश्रा ने कहा की एक तरफ जहां भारत में भाषा, प्रांत, जातपात, ऊंच-नीच जैसे कुरीति अपना पैर पसार रहे है।

इसका महज एक कारण है कि हम अपनें गुरुजनों के पद चिन्हों पर नही चल रहे है। कवि गुरु ने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखा और पूरे भारतवासियों को एक सूत्र में पिरोकर रखा। यही कारण है की उनके चाहने वाले पूरी दुनियां में है। हमें भी उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए।

मौके पर उपस्थित लोगों में नगर पालिका के उप पौरप्रधान विनय कुमार, राजेश सिंह, अरुण मिश्रा, रमेश साव, विक्रम गुप्ता, सूरज गुप्ता, राहुल राय सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *