जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन पर पीएम मोदी ने जताया दु:ख, कहा- भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया

नई दिल्ली। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन हो गया है। उन्हें पश्चिमी जापान में नारा शहर में एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण के दौरान गोली मारी गई थी। गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।”

पीएम ने कहा, आबे भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मनाता है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “टोक्यो में अपने प्रिय मित्र, शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात से एक तस्वीर साझा की। प्रधानमंत्री ने कहा हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भावुक, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *