राहु-शुक्र की युति से इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा लाभ, मिलेगी सफलता!

वाराणसी। 31 मार्च को शुक्र गुरु की राशि में मीन में गोचर करेंगे, जहां पर पहले से राहु विराजमान हैं। इस तरह से मीन राशि में शुक्र-राहु की युति बनेगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को सुख-संपदा, धन-वैभव, सौंदर्य और ऐशो आराम का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र के राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। शुक्र 31 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे और मीन राशि में पहले से ही राहु मौजूद हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र और राहु की आपस में मित्रता है। इसके अलावा मीन राशि शुक्र की उच्च की राशि हैं। मीन राशि में शुक्र-राहु की युति 24 अप्रैल तक रहेगी। शुक्र-राहु की मीन राशि में युति से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं राहु-शुक्र की युति से किन-किन राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र-राहु की युति भाग्य भाव में होने से इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं और वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। धन लाभ के अचानक से अवसर प्राप्त होंगे। रुके हुए काम जल्द ही अब पूरे होंगे। आपके हाथ कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है।
सिंह राशि

शुक्र-राहु की युति सिंह राशि के जातकों के लिए उनकी कुंडली के दसवें भाव में बन रही है। ऐसे में आपको धन लाभ और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और संतान सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में उन्नति और कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि : आपकी राशि के लिए शुक्र और राहु की युति सातवें भाव में होगी। ऐसे में आपको अपनी साथी का भरपूर साथ मिलेगा। साझेदारी में अगर कोई काम हो रहा है तो उसमें आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। व्यापार में सफलता के योग हैं। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र-राहु की युति बहुत ही शुभ साबित हो सकती है। यह युति आपकी धन भाव पर होने से आपको कहीं न कहीं धन लाभ जरूर होगा। नौकरी करने वाले जातकों को उनके कार्यालय में कुछ ऐसी स्थितियां बन सकती है जिससे आने वाले समय में उनके प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहा है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे।
ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *