बंगाल के लोग राजनीतिक रूप से जागरूक हैं, वे कभी भी भाजपा पर भरोसा नहीं करेंगे : चंद्रिमा भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी । गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत के बावजूद तृणमूल डरी नहीं है। बंगाल के लोग राजनीतिक रूप से जागरूक हैं। वे कभी भी भाजपा पर भरोसा नहीं करेंगे। यह कहना है तृणमूल महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य का। वे गुरुवार को बंगाल विभाजन की साजिश के खिलाफ तृणमूल महिला कांग्रेस की ओर से सिलीगुड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थी।

इससे पहले तृणमूल महिला कांग्रेस द्वारा सिलीगुड़ी में आज एक रैली निकाली गयी। रैली सेवक मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय के सामने से शुरू होकर शहर के विभिन्न मांगों की परिक्रमा करते हुए हासमी चौक पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के बाद यहाँ एक सभा का आयोजन किया गया। सभा से संबोधित करते हुए मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भाजपा पर जमकर बरसी। उन्होंने कहा बंगाल में भाजपा को कभी एंट्री नहीं मिलेगी। यहाँ के लोग राजनीतिक रूप से काफी जागरूक हैं।

तस्करी के 31 मवेशियों को एसएसबी ने किया जप्त

सिलीगुड़ी । एसएसबी की 41वीं बटालियन के रामधनजोत और भाटगांव मुख्यालय के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा के खोरीबाड़ी प्रखंड के बंचविता इलाके में छापेमारी कर एक लॉरी से कुल 32 भैंसें बरामद की। इस मामले में छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को आगे की कार्रवाई के लिए खोरीबाड़ी थाने को सौंप दिया गया।

खोरीबाड़ी पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के नाम मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद खुशी आलम, पप्पू कुमार, मिंटू कुमार, मोहम्मद रफीकुल इस्लाम, फोनी रॉय हैं। इनमें पहले चार बिहार के रहने वाले हैं। मोहम्मद रफीकुल असम के मुरीगांव इलाके का रहने वाला है। वहीं नक्सलबाड़ी थाने में कार्यरत पुलिस अधिकारी फोनी रॉय अलीपुरद्वार निवासी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तस्कर बिहार से असम में भैंसों की तस्करी में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *