Images 2021 07 22T165216.452

पद नहीं तो पार्टी कार्यकर्ताओं को कम से कम सम्मान मिलना चाहिए : पायलट

जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों पर लंबी चुप्पी तोड़ते हुए बुधवार को राजस्थान और पंजाब में मौजूदा राजनीतिक संकट जैसे विभिन्न मुद्दों पर बात की और फोन टैपिंग के मुद्दे पर जांच की भी मांग की। पायलट ने संसद में सरकार के इस दावे की भी आलोचना की कि देश में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पायलट ने कहा, जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया, चौबीसों घंटे काम किया और जिन पर लाठीचार्ज भी हुआ, उन्हें अगर कोई पद नहीं है तो कम से कम सम्मान तो मिलना चाहिए। हमारे वर्तमान अध्यक्ष यही कहते हैं और हम भी वही कह रहे हैं। वास्तव में, हर कोई यही कह रहा है।

उन्होंने कहा, आने वाले विधानसभा चुनावों में, हम अधिक वोट हासिल करेंगे। हमने आलाकमान के सामने अपनी राय रखी है। एआईसीसी ने हमारे सुझावों को सुना और एक समिति बनाई गई है। इस समिति ने बैठकें भी बुलाईं। सभी निर्णय जल्द ही लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग से 3 अरब जानवर हुए थे प्रभावित

पंजाब और राजस्थान कांग्रेस इकाइयों में संकट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एआईसीसी सरकारों और संगठन के बीच संतुलन लाने के लिए सभी कदम उठा रही है। हम केंद्रीय नेतृत्व के साथ खड़े हैं और आश्वस्त हैं कि एआईसीसी जल्द ही आवश्यक कदम उठाएगी। हमने दिग्गज नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की है, जहां हमने कहा कि हमारी राय ली जानी चाहिए, चाहे जो भी हो।

पायलट विधानसभा चुनावों के दौरान कड़ी मेहनत करने वाले पार्टी कार्यकतार्ओं की वकालत करते रहे हैं, लेकिन राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार पिछले एक साल से किया जा रहा है। उन्होंने पिछले साल एक विद्रोह किया और वादा किया गया था कि उनकी शिकायतों का समाधान किया जाएगा, हालांकि, चीजें कभी भी आगे नहीं बढ़ीं हैं।

पायलट ने कथित फोन टैपिंग मुद्दे पर भी बात की और कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि फोन कैसे हैक किए गए और जानकारी कैसे एकत्र की गई। इसको लेकर कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। अगर छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  खेजुरी : स्मरणीय रहा पौंड्रक्षत्रिय समाचार पत्रिका का शताब्दी समारोह

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  केरल में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या आठ हुई, लापता लोगों की तलाश जारी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *