जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल के शौचालय में शव मिलने से हड़कंप

Kolkata Hindi News, जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसे हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल अंतर्गत सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वार्ड के अंदर शौचालय में एक व्यक्ति को फंदे से लटकता हुआ देखा गया।

शव मिलने से घटना सामने आते ही सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। हालाँकि अस्पताल अधिकारियों ने शवों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Panic after body found in toilet of Jalpaiguri Sadar Hospital

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सुबह शौचालय से बदबू निकलते देख अस्पताल में भर्ती मरीजों व परिजनों सहित स्टाफ को संदेह हुआ। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस पहुंची और देखा की फंदे से शव लटक रहा है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। इस विषय में अस्पताल अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *