खेजुरी में पान बराज फूंका, राजनीतिक हिंसा से आग लगाने का आरोप

Kolkata Hindi News, खड़गपुर : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खेजुरी में देर रात स्थानीय टीएमसी समर्थक के पान बराज में किसी ने आग लगा दी। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर शक जताते हुए इसे राजनीतिक प्रतिहिंसा करार दिया।

वहीं, बीजेपी ने आरोपों को गलत बताया। टीएमसी के ब्लॉक अध्यक्ष समुद्धव दास ने कहा कि खेजुरी क्षेत्र के चक अरकबाड़ी गांव निवासी गोराचंद दास हमारी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

शनिवार की रात वे संगठन गतिविधियों में शामिल थे। कठिन संघर्ष के बाद टीएमसी का ग्राम सदस्य चुना गया। हालांकि पंचायत व स्थानीय विधायक भाजपा के हैं।

उनके पान बराज को बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुछ लोगों ने जला दिया। इससे पीड़ित को भारी नुकसान हुआ है क्योंकि चंद दिनों में ही पान बिकने वाला था।

Pan barrage burnt in Khejuri, accused of setting fire due to political violence

उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है की सूचना मिलने पर दूर दराज के लोग मदद को दौड़े, लेकिन आसपास के लोगों ने कोई नोटिस नहीं लिया।

इससे हमें जानबूझकर आग लगाए जाने का शक हो रहा है। पीड़ित को थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है। स्थानीय भाजपा नेताओं ने आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *