Owaisi

ओवैसी ने कहा-मोदी की एक ही गारंटी है- ‘मुसलमानों से नफरत की गारंटी’

किशनगंज। बिहार के किशनगंज में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक चुनावी कार्यक्रम में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा PM मोदी की एक ही गारंटी है- ‘मुसलमानों से नफरत की गारंटी’, वे 2002 से यही कर रहे हैं। देश में मुसलमानों की आबादी 17 करोड़ है, वे 140 करोड़ जनता के प्रधानमंत्री हैं, क्या वे मुसलमानों के प्रधानमंत्री नहीं है? इस तरह से मुसलमानों को रुसवा करना, इस तरह नफरत करना, अगर कल को देश में दंगा हो जाए तो जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी की होगी।

सैम पित्रोदा से कांग्रेस ने किया किनारा : इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स पर बयान दिया है। चुनावी मौसम में इस मुद्दे पर पहले ही विवाद हो रहा है। सैम के ताजा बयान पर चौतरफा हमला शुरू हो गया है। कांग्रेस ने सैम पित्रोदा से किनारा कर लिया है। पार्टी का कहना है कि ऐसा नहीं है कि पित्रोदा के विचार हमेशा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को दर्शाते हैं। कई बार उनके विचार कांग्रेस पार्टी के विचार नहीं होते हैं।

यह भी पढ़ें:  राजीव कुमार झा की कविता : धान की क्यारी

सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा का पलटवार : भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस की आलोचना करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “कांग्रेस ने भारत को बर्बाद करने की ठान ली है। अब, सैम पित्रोदा धन के बंटवारे के लिए 50 प्रतिशत विरासत टैक्स की वकालत कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि हम अपनी सारी मेहनत और उद्यम से जो कुछ भी बनाएंगे, उसका 50 प्रतिशत छीन लिया जाएगा। यह 50 प्रतिशत उस टैक्स के अलावा होगा जो टैक्स हम देते हैं और अगर कांग्रेस जीतती है तो यह टैक्स भी बढ़ जाएगा।”

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  पुंछ हमला: आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान दूसरे दिन भी जारी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  ग्रीनलैंड पर बढ़ते तनाव के बीच EU ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते पर लगाई रोक
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *