Images 2021 04 29T232205.532

जश्न नहीं, कोरोना से लड़ना हमारी प्राथमिकता है : ममता

कोलकाता।  Bengal Election : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कोरोना वायरस (कोविड-19) से निपटना है और वह इस महामारी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगी। बनर्जी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि वह केंद्र से सहायता लेंगी और महामारी की दूसरी लहर के प्रभाव को कम करने के अपने प्रयासों को प्राथमिकता देंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जीत ने बंगाल के लोगों को बचा लिया। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से जीत का जश्न नहीं मनाने का आग्रह किया। कोरोना संकट को देखते हुये शपथ समारोह का आयोजन भी छोटे स्तर पर होगा। सुश्री बनर्जी ने अपनी पार्टी के प्रदर्शन को ‘‘शानदार जीत” बताया।

सुश्री बनर्जी ने कहा, “नंदीग्राम को लेकर चिंतित न हों। मैंने नंदीग्राम के लिए संघर्ष किया क्योंकि मैंने एक आंदोलन चलाया। नंदीग्राम के लोग जो भी फैसला करना चाहते हैं, उन्हें करने दें। मैं इसे स्वीकार करती हूं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। हम 221 से अधिक सीट जीते हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव हार गई है।” मुख्यमंत्री ने कालीघाट के अपने निवास से पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहा , “यह बंगाल की जीत है।”

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  बीरभूम हिंसा : HC ने कहा- बंगाल पुलिस नहीं, सीबीआई करेगी मामले की जांच

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  हर माह आने वाली पूर्णिमा का रहस्य जानिए
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =