बंगाल सचिवालय में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सचिवालय नवान्न दौरे के समय कई अधिकारी नदारद मिले हैं। अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक की थी।

खास बात ये है कि सीएम के आगमन के बारे में जानकारी होने के बावजूद कई अधिकारी उपस्थित नहीं थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से इस मामले में एक्शन लेने को कहा था। उसी के मुताबिक गुरुवार रात को ऐसे अधिकारियों की सूची बनाई गई है। इन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा।

किस वजह से अनुपस्थित थे, इस बारे में पूछा जाएगा। खास बात यह है कि ये अधिकारी दफ्तर में हाजिरी लगा चुके थे और सीट पर नहीं थे। काफी समय तक वे नदारद थे जिसकी वजह से सीएम ने नाराजगी जताई है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय नवान्न में पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की।

इस दौरान उन्हें कई अधिकारी अनुपस्थित मिले। सीएम की यह समीक्षा ऐसे समय में हो रही थी जब लोकसभा में सुरक्षा में चूक को लेकर पूरे देश में हंगामा बरपा हुआ है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सुरक्षा निदेशक को मामले की पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *