विपक्ष दलों की बैठक शुरू || 26 राजनीतिक दलों के नेता संयुक्त विपक्ष की बैठक में शामिल

बेंगलुरु। 2024 लोकसभा चुनावों के लिए विपक्ष दलों की बैठक शुरू हो गई है। संयुक्त विपक्ष की बैठक के दूसरे दिन 26 पार्टियों के विपक्षी नेता बेंगलुरु में जुटे। बैठक में मुख्य रूप से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मजबूत मोर्चा बनाने को लेकर चर्चा की जा रही है। बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- हम जानते हैं कि राज्य स्तर पर हममें से कुछ लोगों के बीच मतभेद हैं. ये मतभेद वैचारिक नहीं हैं।

ये मतभेद इतने बड़े नहीं हैं कि हम आम आदमी और मध्यम वर्ग, युवाओं, गरीबों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के लिए इन्हें पीछे नहीं रख सकते, जिनके अधिकारों को पर्दे के पीछे चुपचाप कुचला जा रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, NCP प्रमख शरद यादव संयुक्त विपक्ष की बैठक के लिए पहुंचे।

इस बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार सहित कई अन्य नेता भी भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *