Opposition

पटना में विपक्षी दलों की बैठक आज, भाजपा विरोधी मोर्चे की बनेगी रणनीति

पटना: अगले साल संभावित लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल एकजुटता के प्रयास में जुटे हैं। इसे लेकर बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक बैठक होने वाली है, इसमे भाजपा विरोधी मजबूत मोर्चे के गठन को लेकर एक रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस बैठक में 15 दलों के भाग लेने की संभावना है। बैठक दिन के करीब 11 बजे शुरू होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालेंगे, जबकि अंतिम संबोधन कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का होगा।

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए से अलग होने के बाद विपक्षी एकता को मजबूत करने में जुटे हैं। इसके तहत उन्होंने दिल्ली के अलावा कई राज्यों की यात्रा की और विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की। नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई इस बैठक में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई नेता गुरुवार को हो पटना पहुंच गए हैं, जबकि कांग्रेस के राहुल गांधी सहित कई नेताओं के शुक्रवार को पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश से प्रतिबंधित फैंसीडिल लेकर पहुंचे थे बंगाल, एसटीएफ ने दबोचा

विपक्षी दलों के एकजुटता के प्रयास को लेकर बुलाई गई इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि बैठक में आपसी विवाद से बचने के लिए राज्य के मुद्दों को नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मुद्दों को उठाए जाने की संभावना है। बैठक में मुख्य रूप से चुनाव में वोटों के बंटवारे को रोकने को लेकर रणनीति पर चर्चा किए जाने की संभावना है। बैठक में सभी की राय से साझा कार्यक्रम तय करने और कनवेनर चुने जाने की उम्मीद है।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को ही कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में वे सभी एक परिवार की तरह लड़ेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन,सीपीआई के डी राजा और भाकपा माले के दीपंकर भट्टाचार्य पटना पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार की खबरें | हरिवंश नारायण सिंह से नाराज हुई उनकी पार्टी जेडीयू

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार सहित वामपंथी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने पारिवारिक कार्यक्रम के कारण नहीं आने की बात कही है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण की 121 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 7 =