'Operation Lotus' failed in Jharkhand: Congress

झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ विफल हुआ: कांग्रेस

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के बहुमत साबित करने के बाद सोमवार को कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘ऑपरेशन लोटस’ विफल रहा है तथा यह जनता की ताकत को साबित करता है। चंपई सोरेन सरकार ने सोमवार को सदन में विश्वासमत हासिल कर लिया।

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”झारखंड विधानसभा में ‘इंडिया’ गठबंधन का विश्वास मत हासिल करना लोगों की शक्ति को साबित करता है।

हम लोकप्रिय रूप से चुनी हुई सरकार हैं और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लोगों की आवाज को खत्म नहीं कर सकता।ईडी जैसी एजेंसियों का उपयोग करके लोकतंत्र को नष्ट करने के केंद्र के फासीवादी प्रयासों का पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा।”

”भाजपा ने झारखंड के आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की सरकार पर हमला किया और लोकसभा चुनाव में उन्हें उनके गुस्से का सामना करना पड़ेगा!”

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ”हमने आसानी से विश्वास मत जीता है। भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ असफल हो गया है। पहले उन्होंने (पूर्व मुख्यमंत्री) हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया, उनसे इस्तीफा दिलवाया। फिर उन्होंने चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण में देरी की।”

”यह सरकार एक वर्ष के शेष कार्यकाल तक बनी रहेगी और हमने जो काम किया है उसके आधार पर हम झारखंड के लोगों के पास नए जनादेश के लिए जाएंगे।”

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *