5d603627 335b 4afc af92 19358aa2dc2b

हिंददेश अमेरिका इकाई परिवार स्थापना दिवस पर ऑनलाइन विराट कवि सम्मेलन संपन्न

सुधीर श्रीवास्तव । अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पटल हिंददेश परिवार की अमेरिका इकाई के प्रथम स्थापना दिवस पर दिनांक 22 मार्च’ 22 को राष्ट्रीय महासचिव कुसुम शर्मा कमल द्वारा संपादित आनलाइन कवि सम्मेलन में भारत के प्रसिद्ध कवि कवयित्रियों ने सहभागिता निभाते हुए काव्य जगत के उत्थान हेतु अपनी स्वर धारा से सृजन पुष्पो को अभिसिंचित कर अमेरिका पटल की शोभा में चार चांद लगा दिये। सर्वप्रथम पटल की संचालक कुसुम शर्मा कमल जी ने हिंददेश की संस्थापिका और अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. अर्चना मिश्रा ‘अर्चि’ को पटल की स्थापना हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कर माता सरस्वती की वन्दना से काव्य गोष्ठी का आरम्भ किया गया और संस्थापिका और अन्य सभी पदाधिकारियों बधाई दी।

तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि डॉ. सूर्य प्रकाश मिश्र ‘गौतम’ के सानिध्य मे हरिनाथ शुक्ल ‘हरि’ ने संचालक की भूमिका का निर्वहन करते हुए सम्मिलित वरिष्ठ-श्रेष्ठ साहित्यकारों को अपनी सुन्दर कवित्त शैली द्वारा आमन्त्रित किया तो तालियों की गड़गड़ाहट से मंच गूँज उठा। यह सम्मेलन लगभग चार घंटे तक चला जिसमें साहित्य जगत के जाने माने काव्य मनीषियों ने अपने प्रभावी शब्दों और मधुर स्वर से सभी काव्य प्रेमियों का मन मुग्ध किया।

यह भी पढ़ें:  मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद सम्मान डॉ.अभिज्ञात को

काव्य पाठ में शामिल कवियों/कवयित्रियों में डॉ. अर्चना मिश्रा ‘अर्चि’, कुसुम शर्मा कमल, बडौत (बागपत), सोहनलाल शर्मा ‘प्रेम’, राजस्थान, कुसुम सिंह अविचल, कानपुर, मधुकर राव लारोकर, नागपुर, सुधीर श्रीवास्तव, गोण्डा, संजना जोशी, उत्तराखंड, राजेन्द्र प्रसाद कोटनाला, उत्तराखंड, डॉ. पुष्पा खण्डूरी, देहरादून, कैलाश चन्द्र स्वर्णिम, बाबू सुभाष चंद्र चौरसिया, महोबा, त्रिलोक सेन, फतेहपुरी रेवाड़ी, हरियाणा, कवि रामकरण साहू ‘सजल’ बाँदा, ऋतु गुप्ता, चरखी दादरी, हरियाणा, स्निग्धा उपाध्याय, विनोद शर्मा विश, दिल्ली, ममता श्रवण अग्रवाल, सतना, सूर्य प्रकाश मिश्र ‘गौतम’ सुल्तानपुर, यूपी., हरिनाथ शुक्ल शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में कुसुम शर्मा कमल ने धन्यवाद ज्ञापन किया और आयोजन के समापन की घोषणा की।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  डीपी सिंह की कुण्डलिया
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  ममता ने शरद यादव के निधन पर जताया शोक
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + eighteen =