9kol9

बड़ाबाजार में कोरोना का एक और संदिग्ध मिला

कोलकाता :  बड़ाबाजार के सिंघीबागान इलाके में कोरोना का एक और संदिग्ध मरीज मिला है। उम्रजनित बीमारियों के कारण 80 वर्षीय वृद्धा को ईएम बाइपास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान उसमें कोरोना के लक्षण पाए गए। इसके बाद सोमवार को वृद्धा के परिवार के सभी सदस्यों को क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय वृद्धा उम्रजनित बीमारी के कारण ईएम बाइपास के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। सूत्रों के अनुसार अस्पताल में वृद्धा की जांच करने पर संभवत: कोरोना पॉजीटिव पाया गया। ऐसे में सोमवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से वृद्ध के घर के सभी सदस्यों को क्वारेंटाइन सेंटर में ले जाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार की रात एम्बुलेंस आयी थी। परिवार के सभी 8-9 सदस्यों को कहीं ले जाया गया। फिलहाल मकान के गेट पर ताला लगा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस वृद्धा को कोरोना संदिग्ध मरीज कहा जा रहा है वह कभी घर से बाहर नहीं निकलती थी। बीते 3-4 महीनों से बीमार थी, 4 से 5 दिन पहले ही उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं स्थानीय पार्षद स्मिता बख्शी ने बताया कि इलाके के अन्य लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। उनकी तरफ से इलाके को सैनिटाइज किया गया है।

यह भी पढ़ें:  अम्फान पीड़ितो के पुनर्वास के लिये बंगाल सरकार ने जारी किये 1444 करोड़ रुपये

बड़ाबाजार के कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मौत

बड़ाबाजार के गणेश टॉकिज इलाके में रहनेवाले कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की आखिरकार मौत हो गयी। वह राजारहाट के एक निजी अस्पताल में इलाजरत था। वहीं वृद्ध के परिजनों को फिलहाल राजारहाट क्वारंटाइन में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम  वृद्ध के परिवार के सदस्यों पर लगातार  नजर रख रही है। जानकारी के अनुसार 81 वर्षीय वृद्ध को 30 मार्च को बागबाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  सूत्रों के अनुसार निजी अस्पताल  में प्राथमिक जांच के दौरान वृद्ध में कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। इसके बाद उसे  राजारहाट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर, उसके परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार की रात को ही क्वारंटाइन सेंटर में ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नगर निगम की ओर से वृद्ध के घर के आसपास के इलाकों को सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों का पालन करने की अपील की गयी। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 69 कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  कलर के नाम पर कैंची चलाना सही नहीं, मिनिस्ट्री का होगा दबाव: निहलानी

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  डेरेक के निलंबन पर भड़की तृणमूल ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 1 =