Vlcsnap 2023 02 04 17h45m30s61

बक्सा जंगल के दुर्लभ प्रजाति की मैना पक्षी के तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

अलीपुरद्वार। जैव विविधता से भरपूर बक्सा जंगल हमेशा से ही अवैध शिकारियों के पहले निशाने पर रहा है। कभी कीमती लकड़ी, कभी जंगली जानवर तो कभी जंगली जानवरों के शरीर के अंगों को चोरी छिपे तस्करी करने का कुछ लोग रास्ता खोजते रहते हैं और उन्हें ऊंचे दामों पर तस्करी करते हैं। लेकिन इस बार बक्सा मूल्यवान लकड़ी या जंगली जानवरों के शरीर के अंग नहीं हैं, इस बार तस्करों की नजर बक्सा रिजर्व फॉरेस्ट में रहने वाली विभिन्न प्रजितियों के चिड़िया के घोंसले पर है। उल्लेखनीय है कि बक्सा वन कई दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों का घर है।

वहां से तस्करों ने महंगी कीमत वाली पक्षियों का शिकार कर तस्करी करने की योजना बनाई। हालांकि, वन विभाग ने तस्करी को नाकाम कर दिया। यह सफलता वन विभाग की बक्सा बाघ परियोजना के कामख्यागुड़ी मोबाइल रेंज से मिली है। शनिवार सुबह अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम ब्लॉक के पगला बाजार इलाके में कामख्यागुड़ी मोबाइल रेंज ने गुप्त सूचना के आधार पर 7 दुर्लभ मैना पक्षी बरामद की है।

यह भी पढ़ें:  उत्तर बंगाल की खबरों पर एक नजर…

वन विभाग ने इस घटना में एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम हसन मिया है। वन विभाग ने घटना में एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस संबंध में कामाख्यागुड़ी मोबाइल रेंज के रेंजर उत्तम कुमार सरकार ने बताया कि 7 पहाड़ी मैना पक्षी बरामद किए गए हैं। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *