Horoscope

नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, देखें यहां

मेष : बिगड़े हुए काम बनेंगे। निवेश संबंधित मामलों में आपको मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना हैं।

वृष : मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

मिथुन : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अचानक खास लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी।

कर्क : अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

सिंह : स्थाई संपत्ति से कोई बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। बेरोजगार लोगों को मनपसंद रोजगार मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कामकाज में सुधार आने के योग हैं। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोग अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा।

यह भी पढ़ें:  शुक्रवार को इन राशि वालों की जागेगी किस्मत, कैसा रहेगा आपका दिन देखें यहां

कन्या : किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने मनपसंद स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाएंगे। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। बुद्धिमानी का प्रयोग करके आप अपने कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। लेन-देन के कामों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। माता-पिता की सेहत थोड़ी कमजोर नजर आ रही है इसलिए ध्यान दीजिए।

तुला : आमदनी सामान्य रहेगी। शत्रु शांत रहेगा। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। अचानक कोई दु:खद समाचार मिलने की संभावना हैं, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान दीजिए। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक : अपने जरूरी कामों को सबसे पहले पूरा करें। आपकी कोई प्रिय चीज गुम हो सकती है। आपके कुछ बनते बनते काम बिगड़ सकते हैं, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ कामों में थोड़े प्रयास से सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। निवेश संबंधित कामों में आपको अनुभवी लोगों की सलाह लेना बेहतर साबित होगा।

धनु : आज आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा हानि हो सकती है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। शुभ समाचार प्राप्ति के योग हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके काफी खुश रहेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अचानक लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  01 अक्टूबर : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

मकर :  आपके मन में कुछ पुरानी बातें आपकी बेचैनी बढ़ा सकती हैं। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। कीमती चीजों को संभाल कर रखना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार की गति धीमी रहेगी। आमदनी बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। सहकर्मियों का भी सहयोग नहीं मिल पाएगा। आप बेवजह की चिंता मत लीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

कुंभ : आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

मीन : किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करके आप अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  1 Oct 2021 : आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, देखें यहां

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =