एक पहल संस्था का नववर्ष के उपलक्ष में स्नेह मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत लिट्टी-चोखा भोज का आयोजन संपन्न

हावड़ा। सामाजिक एवं शिक्षण कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली एक पहल संस्था द्वारा नववर्ष के उपलक्ष में स्नेह मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत लिट्टी-चोखा भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फजीर बाजार फॉर्सर रोड स्थित चौहान बैंक्विट के प्रांगण संपन्न हुआ। इस मिलन समारोह में लगभग 500 लोगों ने लिट्टी-चोखा का स्वाद लिया।

इस कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथियों में संतोष पाठक, उमेश राय, पप्पू तिवारी, मानव जायसवाल, सुरेंद्र जैन, अरिंदम बोस, ओम प्रकाश सिंह, संजय सिंह, जयंत गुप्ता, लक्ष्मण तिवारी, राजा बाबू सिंह, तारकेश्वर दुबे, राजीव तिवारी, दारा सिंह, मनोज जायसवाल, द्वारिका सिंह, उमेश सिंह, सुरेंद्र चौधरी, अंजनी राय, विवेक सिंह, ध्रुव अग्रहरि, गया प्रसाद चौहान आदि प्रमुख थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक आनंद कुमार तिवारी, चेयरमैन चंद्रदेव चौधरी, अध्यक्ष संतोष तिवारी, सचिव अवध बिहारी गुप्ता, राकेश मिश्रा, मृत्युंजय मिश्रा, राजेश सिंह, भृगुनाथ पाठक, लालसाहब वर्मा, प्रकाश रूपरेल, मनोज ओझा, सुनीता नाहटा, रूबी राय आदि की भूमिका प्रमुख रही। संस्था के संस्थापक आनंद तिवारी ने बताया यह कार्यक्रम हमारी संस्था वर्ष में एक बार समाज के भाई बंधुओं से मिल कर आपसी प्रेम एवं सामाजिक समरसता के लिए आयोजित करती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *