नवरात्रि के पहले दिन इन राशि वालों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा दृष्टि

मेष :- इस राशि के जातकों के धार्मिक विश्वास में कमी आएगी, मानसिक असंतोष रहेगा।

वृष :- इस राशि के जातकों को आज शुभचिंतकों से सलाह प्राप्त होगी, व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

मिथुन :- मिथुन राशि के जातक मन पर नियंत्रण रखकर कर्तव्यों का पालन करें।

कर्क :- कर्क राशि के जातक आर्थिक क्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे।

सिंह :- सिंह राशि के जातकों का मन आज आध्यात्मिकता की ओर बढे़गा, किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं।

कन्या :- कन्या राशि के जातकों को परिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी लेकिन ऐसी स्थिति में आप पूर्ण विवेक से काम लें।

तुला :- तुला राशि के जातकों का मन संतान संबंधी दायित्वों के प्रति चिंतित होगा, भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातकों का मन किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु प्रयत्नशील होगा।

धनु :- किसी कार्य में सफलता से धनु राशि के जातकों के उत्साह में वृद्धि होगी।

मकर :- मकर राशि के जातक मन में किसी प्रकार की शंका न पालें, अपने कार्य पर ध्यान दें।

कुंभ :– इस राशि के जातकों का आज अपने दोस्तों से झगड़ा हो सकता है। अज्ञात स्थान पर भटक सकते हैं, अनजान लोगों से दूर रहें।

मीन :- वित्तिय सौदों के अच्छे परिणाम मिलेंगे, यात्रा के योग बन रहे हैं। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *