IMG 20221113 WA0018

बाल दिवस की पूर्व संध्या पर कविता पाठ गायन के क्षेत्र में बच्चों को किया सम्मानित

बरेली । कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में स्थानीय बदायूं रोड स्थित प्रगति नगर में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर सरस काव्य संध्या एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन संयोजक धर्मपाल सिंह चौहान ‘धर्म’ के संयोजन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की। मुख्य अतिथि विनय सागर जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि हिमांशु श्रोत्रिय ‘निष्पक्ष’ रहे। माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण से अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में शौर्य, श्रुति एवं अनंत को कविता पाठ गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू बच्चों के सच्चे चाचा थे। उन्होंने जापान के बच्चों द्वारा उनके समक्ष हाथी देखने की इच्छा जताने पर अपने शासन में भारत से हाथी को पानी के जहाज के माध्यम से जापान भेजा था। पर आज के समय में बाल शोषण बहुत अधिक बढ़ गया है ऐसे में सक्षम पद पर बैठे जिम्मेवार लोगों को चाचा नेहरू से प्रेरणा लेनी चाहिए।

काव्य संध्या में कवियों ने बाल दिवस पर सरस रचनाओं के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में संस्था उपाध्यक्ष डॉ. महेश मधुकर, कार्यक्रम संयोजक धर्मपाल सिंह चौहान धर्म, डॉ. शिव शंकर यजुर्वेदी, कमल कांत श्रीवास्तव, पीयूष गोयल ‘बेदिल’, राम शंकर शर्मा प्रेमी, राम कुमार भारद्वाज ‘अफरोज’, बृजेंद्र तिवारी अकिंचन, डी.पी. शर्मा ‘निराला’, सतीश शर्मा, सत्यवती सिंह सत्या, प्रताप मौर्य, कृष्णा चौहान एवं शत्रुध्यन सिंह आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राज शुक्ल ‘गजल राज’ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =