Horoscope

होलिका दहन के दिन इन राशि वालों के कष्ट होंगे दूर, यहां देखें

मेष: आज स्थिर होकर कार्य करने का दिन है, यात्राएं लाभप्रद नहीं रहेंगी। वाहन सुविधा भी मिल सकती है। किसी मामले में नई शुरुआत नहीं करें। व्यापार वार्ताओं को आज आप जारी रखेंगे, कोई निर्णायक परिणाम एक-दो दिन में आ सकता है। भागीदारी के मामलों मेेंं लाभ होगा। संतान के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। नौकरी में आज आपको बहुत मान मिलेगा और आपकी बात की रक्षा होगी। किसी गुप्त कार्य में आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक पुस्तकें या आध्यात्मिक पुस्तकें में मन लगेगा। भोजन में दिनभर अनियमतिता रहेगी।

वृषभ: आज किसी एक जगह मन नहीं लगेगा। जगह-जगह भटकते रहेंगे और काम भी आधे-अधूरे रहे जाएंगे। दिन मिश्रित परिणामों वाला है परंतु आपके किसी एक प्रमुख निर्णय पर आस-पास के सभी लोग सहमत हो जाएंगे। प्रेम संबंध में आपको थोड़ी सी समस्याएं रहेंगी। यदि आप विवाहित हैं तो वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा परंतु साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी। अचानक लाभ के अवसर बन सकते हैं। कोई अनजाना व्यक्ति आपको लाभ पहुंचा जाएगा। एसिडिटी या पित्त विकार हो सकता है अत: व्यायाम भी करें और खान-पान पर संयम रखें।

मिथुुन: काम-काज की गति से आज आप प्रसन्न नहीं रहेंगे। जिस व्यक्ति को काम देंगे वहीं आधा-अधूरा छोड़ देगा। यात्रा लाभ दे सकती है परंतु आपके पीछे से सब-कुछ ठीक-ठाक रहने की संभावनाएं नहीं हैं। किसी खास व्यावसायिक मामले में कोई साहस भरा निर्णय ले सकते हैं। संतान के लिए आज का दिन शुभ है और वे अपने जनसंपर्क का लाभ आपको दिलाएंगे। साथी के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है या तो उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा या संबंधों को लेकर चिंतित से रहेंगे। धार्मिक मामलों में आप आगे होकर काम करेंगे।

कर्क: सहयोगियों के साथ मिल-बैठकर योजना बनाएंगे। आपके मित्र अच्छी भूमिका निभाएंगे। आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है, दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी। किसी काम में ना चाहते हुए भी खर्चा करना पड़ सकता है। निजी रिश्तों के लिए आज आप कुछ भी करेंगे। उधार लेकर भी अपना काम चला सकते हैं। किसी अच्छे कार्य के लिए आपकी प्रशंसा होगी या इनाम मिल सकता है। शाम के समय किसी दावत में या किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:  5 अक्टूबर 2021: राशिफल से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

सिंह: किसी खास काम को बनाने के लिए आप सारी ताकत झोंक देंगे। आपकी कार्यप्रणाली से एक-दो लोग सहमत नहीं हैं वह हर काम में अड़चन डालेंगे। आप निर्णय लेने में जितना अधिक समय बिताएंगे, वह नुकसान देगा। व्यावसायिक निर्णय तेज गति लें और किसी काम को छोडऩा हो तो बीच में ही छोड़ दें। लेन-देन को लेकर आज थोड़ी असुविधा रहेगी। देरी के लिए क्षमा मांगनी पड़ सकती हैं। घर में आज दवाइयों पर खर्चा अधिक होगा। नीतिगत निर्णय को लेकर भी छोटी-मोटी आलोचनाएं हो सकती है। यात्रा का विचार त्याग दें।

कन्या: आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। साझेदारी के मामले में लाभ होगा। किसी ऐसे कार्य से आय होगी, जिसके लिए ज्यादा आश्वस्त नहीं है। बाहर के शहरों से आय बढ़ेगी, उसी अनुपात में खर्चा भी बढ़ेगा। माता के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, उन्हें उपहार मिल सकता है। संतान से बहुत नजदीकी रहेगी। अपने मन की बातें वे आपसे कर सकते हैं। घर-परिवार में उत्सव का माहौल हो सकता है। किसी विशेष समाचार की प्रतीक्षा करनी होगी। साथी से विशेष स्नेह मिलेगा। वे मन ही मन अत्यधिक प्रसन्न हैं, उनसे उपहार भी मिल सकता है।

तुला: काम-काज में कुशलता को लेकर आप कोई नया सहयोगी चुन सकते हैं। आज आपको तकनीकी कौशल की ज्यादा जरूरत है। भाई-बहिन से या किसी निकट रिश्तेदार से ना तो आर्थिक सहयोग मिल पाएगा और ना ही शारीरिक सहयोग मिल पाएगा। घर की आंतरिक नीतियों को लेकर आप परेशान रहेंगे। दो में से एक के हितों का त्याग करना ही पड़ेगा। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है और किसी एक प्रमुख समस्या का समाधान देर रात तक निकल ही आएगा। दैनिक आय की मात्रा बढ़ेगी। घर में सुख-सुविधाओं की वस्तुएं खरीद सकते हैं।

वृश्चिक: समय में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। आज कोई विशेष समाचार आपको मिल सकता है। आय बढ़ेगी, सम्मान बढ़ेगा, काम-काज में कौशल भी बढ़ेगा। कुछ विशेष लोगों से मिलना हो सकता है। लोग आपको आगे से आगे सहयोग करेंगे। किसी समरोह में भाग लेना पड़ सकता है। नए परिचय लाभकारी सिद्ध होंगे। घर में थोड़ी बहुत चिंताएं रहेंगी और निजी काम सोचे हुए ढंग से नहीं होंगे। आपके सार्वजनिक प्रभाव में वृद्धि होगी और आपके काम को मान्यता मिलेगी। काम में आ रही बाधा भी आज अचानक दूर हो जाएगी और इससे आपका आत्म-विश्वास बढ़ेगा। संतान के लिए आज शुभ दिन है।

यह भी पढ़ें:  11 जून : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

धनु: समय लाभ का बना हुआ है। आप जो भी योजनाएं बनाएंगे उनमें सफलता नजर आएगी। विरोधियों के साथ आप विनम्रता का व्यवहार करें जिससे वे ज्यादा नुकसान नहीं करें। आजीविका के क्षेत्रों में आपके सहयोगी आज शानदार काम करके देंगे। अचानक आर्थिक लाभ बढ़ेगा। कारोबारी यात्रा निष्फल हो सकती है और समय भी व्यर्थ जाएगा। आज दबाव में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें क्योंकि ऐसा करने से समस्याएं बढं़ेगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सरकारी ऑफिस से आपको खास सहयोग नहीं मिल पाएगा।

मकर: आज लाभ प्राप्ति के लिए आप अनुचित साधनों का प्रयोग कर सकते हैं जिनसे बचना जरूरी है। आपके व्यक्तिगत प्रभाव में बढ़ोत्तरी होगी और व्यवसाय में भी साख बढ़ेगी। घर-परिवार के लोगों से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। दूर-दराज के रिश्तेदार मिलने आ सकते हैं। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। व्यक्तिगत रिश्ते बहुत सम्मान पाएंगे। ऋणों के लेन-देन में सुविधा बढ़ेगी। घर में दवाइयों का खर्चा बढ़ सकता है। संतान की नाराजगी का कारण ढूंढने की कोशिश करें।

कुंभ: यात्रा प्रस्ताव को स्वीकार कर लें, अनुमान से ज्यादा लाभ होगा। व्यापार में आप कौशल का परिचय देंगे जिससे कि आपको तुलनात्मक दृष्टि से अधिक फायदा होगा। व्यावसायिक सहयोगी या साझेदार अच्छा लाभ देंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो थोड़ा सा सावधानी बरतें। भाई-बहिन के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है, उन्हें लाभ होगा और उनका सम्मान होगा। वे आपसे निकट संबंध रख सकते हैं। कानूनी मामलों में आपकी मदद लेंगे। प्रेम संबंध यथावत चलेंगे। संतान की प्रगति को लेकर मन ही मन परेशान रहेंगे।

मीन: परेशानियों के बाद भी आज आपके काम-काज चलेंगे, जैसा चाहेंगे, उसी तरह से काम बनेंगे। घर के अंदर भी सहयोग मिलेगा। आपके भागीदार नीतियों को लेकर स्पष्ट नहीं हैं परंतु आपके ऊपर इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कोई साहसिक निर्णय लेकर आप लाभ की स्थिति में आ सकते हैं। गुरु या पिता से अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। यदि नौकरी करते हैं तो मान सम्मान मिलेगा, यदि व्यवसाय करते हैं तो निश्चित लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में आज का दिन आपका है और अनुपात से अधिक लाभ होगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  11 अगस्त 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 18 =