राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह 25 मई को होगा

उज्जैन। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना प्रदेश इकाई मध्य प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को शिक्षा साहित्य एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए संकल्पित होकर कार्य विस्तार करने का संकल्प श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति शिवाजी भवन इंदौर के गांधी सभा भवन में शपथ विधि समारोह दिनांक 25 मई 2023 गुरुवार सायं 4:00 बजे संपन्न होगा।

यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि शपथ विधि समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा कुलानुशासक विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन एवं विशिष्ट अतिथि हरेराम वाजपेई अध्यक्ष हिंदी परिवार इंदौर मुख्य वक्ता डॉ. अशोक कुमार भार्गव आईएएस पूर्व संभाग आयुक्त भोपाल स्वागत भाषण राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी एवं अध्यक्षता ब्रजकिशोर शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षक संचेतना करेंगे। सरस्वती वंदना डॉ. अरुणा शराफ अतिथि परिचय शैली भागवत द्वारा प्रस्तुत की जायेगी।

समारोह की संयोजक संगीता केसवानी राष्ट्रीय कार्यालय सचिव रहेगी। शपथ लेने वालों में प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष यशवंत भंडारी यस झाबुआ, शरद शास्त्री झाबुआ, प्रभा बैरागी जैन, डॉ. हरीश कुमार सिंह उज्जैन, डॉ. मनीषा दुबे दमोह. डॉ. गीता दुबे रतलाम. डॉ. कृष्णा जोशी इंदौर. जयेंद्र बैरागी झाबुआ. दशरथ मसानिया आगर मालवा, पूर्णिमा व्यास अलीराजपुर, डॉ. अरुण सराफ इंदौर, दिनेश भावसार धामनोद धार, संगीता हडके भोपाल, शिखा काबरा इंदौर, प्रतिमा सिंह सरदारपुर आदि को सफल राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा दिलवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *