APU Logo col Final

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय स्नातक कार्यक्रम 2022 में प्रवेश की सूचना

कोलकाता: अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा फुल टाइम, आवासीय (रेसीडेन्शियल) स्नातक कार्यक्रम 2021 में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदन की सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट में उपलब्ध है और पूर्वकालीन प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 दिसंबर, 2021 है। स्नातक कार्यक्रम की कक्षाएं जुलाई 2022 से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय के स्नातक कार्यक्रम इस प्रकार हैं – 3-वर्षीय बी.एससी. – फिज़िक्स , जीवविज्ञान या गणित और बी.ए. – अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र या इतिहास और 4-वर्षीय बी.एससी. बी.एड. डुअल डिग्री, विज्ञान और शिक्षा – भौतिकी, बायोलॉजी या गणित और शिक्षा में विशेषज्ञता के साथ।

अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में सीखने के पारंपरिक तरीके की तुलना में अनुशासनात्मक गहराई और विश्लेषण, तर्क और समस्या को सुलझाने के कौशल के व्यापक कौशल पर जोर दिया गया है। छात्र अपने बुनियादी स्किल्स और क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए एक सामूहिक पाठ्यक्रम का अध्ययन करेंगे जिससे उन्हें सक्रिय और सेल्फ मोटिवेट शिक्षार्थी बनने में मदद मिले।

अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय एक विविधतापूर्ण छात्र कोहोर्ट, आवश्यकता आधारित छात्रवृत्ति (पूर्ण या आंशिक) और व्यापक शैक्षणिक सहायता प्रदान करता है । कुशल संकाय सदस्यों द्वारा शिक्षण; शिक्षण में रिसर्च और जमीनी अनुभव का मिश्रण; सीखने – सिखाने के तरीकों और छात्रों को गहन परामर्श के साथ अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में अध्ययन छात्रों के लिए भारत की जटिल सामाजिक और राजनीतिक वास्तविकता का पता लगाने और 21 वीं सदी के जिम्मेदार नागरिक बनने का एक बेहतर अवसर है। स्नातक कार्यक्रम के छात्र, ऑनर्स प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अनुसन्धान भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  09 जून 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

प्रवेश प्रक्रिया और तिथियां: प्रवेश प्रक्रिया दो विंडो – पूर्वकालीन प्रवेश और नियमित प्रवेश , में आयोजित की जाएगी। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को एक लिखित परीक्षा के आधार पर चुना जाएगा जिसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रवेश के लिए एस ए टी और के वाई पी वाई स्कोर पर भी विचार करता है।

नवीन परिसर: कक्षाएं बैंगलोर के बाह्य इलाके , सरजापुर-एटिबेल रोड में विश्वविद्यालय के स्थायी आवासीय परिसर में आयोजित की जाएंगी । 80 एकड़ में फैला, पहले चरण के निर्माण के बाद 2.7 मिलियन स्क्वायर फुट का परिसर, 3800 छात्रों और 700 संकाय सदस्यों व् प्रशासनिक कर्मचारियों को समायोजित करने में सक्षम है। यह छात्रों के लिए छात्रावास, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाओं, अतिथि प्रवास, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, एम्फीथिएटर और आउटडोर व् इनडोर खेलों के खेल परिसर के साथ एक आत्म-निहित सीखने और रहने की जगह होगी।

यह भी पढ़ें:  लखनऊ पब्लिक स्कूल, वृंदावन योजना शाखा में पाँच दिवसीय कला कार्यशाला का प्रदर्शनी के साथ भावपूर्ण समापन
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  खड़गपुर : हिजली हाई स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =