BO1YJ7yBz4y

सुन्दरता बढ़ाने में अहम् भूमिका निभाती है नाक की नथ

वेब डेस्क, कोलकाता। आने वाले दिनों में जल्द ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होने वाली हैं और अभी से इनकी तैयारियां की जाने लगी हैं। खासतौर से शादी के लिए दुल्हन कई चीजों की शॉपिंग करती हैं जिसमें से एक है नाक की नथ जो उनका आकर्षण बढ़ाने का काम करती है। ट्रेडिशनल लुक में नथ महत्वपूर्ण स्थान रखती है जो दुल्हन के परिधान को और भी आकर्षक बनाती है। आज हम अपने पाठकों को नथ से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं—

टेसल (लटकन) नथ
यदि आप लेटेस्ट ट्रेंड अपनाना चाहती हैं, तो यह नथ खास आपके लिए है। इसके बेस पर लटकन होती है, साथ ही इसके टौप पर बेहतर सी डिजाइन होती है जिस पर पक्षी की कारीगरी व जड़ाई होती है। प्लेन स्ट्रिंग पर छोटे मनके इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं और इसे ट्रेंडी बनाते हैं।

ब्रांज नथ
राजस्‍थान का ही एक और लुक है इस नथ का ये खास डिजाइन। इसे प्योर गोल्‍ड से बनाया जाता है जो हल्‍का सा डल लुक देता है।

मल्‍टीपल चेन वाली नथ
ऐसी नथ खासकर साउथ इंडियन कल्चर में ज्यादा देखी जा सकती है। लेकिन अगर आप ज्वेलरी डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो तीन चेन वाली नथ को पहनकर देखिए यह आपके चेहरे का लुक ही बदल देगी। इसके साथ हेवी मांगटीका भी बहुत अच्‍छा लगता है।

यह भी पढ़ें:  पिंक कलर पसंद करने वाली लड़कियों के बारे में जाने कुछ खास बातें

बंगाली स्‍टाइल नथ
अगर आप बंगाली हैं या बंगाली लुक पाना चाहती हैं तो हल्‍के क्राफ्टवर्क वाले और चैन से जुड़ी हुई नथ आप पर बहुत जंचेगी।

रिंग वाली नथ
अगर आप बहुत सिम्‍पल सी नथ पहनना चाहती हैं तो रिंग वाली नथ ट्राई कर सकती हैं।

हूप नथ
बड़ी सी नथ पहनने से अच्‍छा है कि आप छोटी सी ही नोज रिंग पहनें। यह पहनने और कैरी करने में आसान रहती है।

जड़ाऊ नथ
राजस्थानी और मारवाड़ी दुल्हनों में इस नथ को पहनने का रिवाज है। जड़ी हुई नथ शादी के दिन बेहद खास लुक देती है। आप इसे जड़ाऊ लंहगे के साथ पहन सकती हैं।

आइडियल बीड्स लुक नथ
परंपरागत तरीके से लगाए गए लाल और सफेद मनके इस नथ को ग्लैमर प्रदान करते हैं। थोड़ी भारी होने के कारण, इसे सफेद और लाल के मिश्रण को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। इन मोतियों पर किनारे निकले होते हैं लेकिन कुन्दन की बारीकी इसे एथनिक टच देती है।

यह भी पढ़ें:  पीरियड्स के दर्द-ऐंठन से हाल रहता है बेहाल? गर्भासन से मिलेगी राहत

नोट: कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  भारत में ब्रेस्ट कैंसर के परिणामों में सुधार: जल्दी जाँच से बढ़ रही बचाव की संभावना
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 8 =