उत्तर बंगाल की खबरें || उत्तर दिनाजपुर के तीस्ता कैनाल से अज्ञात महिला का शव बरामद

उत्तर दिनाजपुर: चोपड़ा थाना क्षेत्र के हापतिया गाछ स्थित तीस्ता कैनाल से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोपहर के समय कुछ स्थानीय लोगों को तीस्ता नहर के पुल के जाल में महिला का शव फंसा हुआ मिला। खबर लगते ही इलाके के लोगों का वहां तांता लग गया। स्थानीय लोगों ने अनुमान लगाया कि शव कहीं और से तीस्ता के पानी में तैरकर वहां पहुंचा है। चोपड़ा थाने की पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद चोपड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचीष पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर महकमा अस्पताल भेज दिया। पुलिस शव की पहचान करने के साथ ही घटना की जांच में जुट गई है।

इस्लामपुर के किसान मंडी में पटाखा बाजार लगाने की तैयारी में जुटा प्रशासन

vlcsnap-2023-10-03-17h26m39s7उत्तर दिनाजपुर: त्योहारों का मौसम आते ही प्रशासन ने पटाखा बाजार निर्माण स्थल का दौरा किया। इसी वजह से दोपहर करीब 3 बजे इस्लामपुर पुलिस जिले के महकमा प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग ने इस्लामपुर के बाराट इलाके में किसान मंडी का दौरा किया। इसमें महकमा प्रशासन के दो डिप्टी मजिस्ट्रेट उपस्थित थे। इस दिन प्रशासन के अधिकारियों ने इस साल का पटाखा बाजार किसान मंडी में लगाने के फैसले पर मुहर लगा दी। इस दिन एसडी, एल, आर व इस्लामपुर महकमा प्रशासन की ओर से पत्रकारों को यह जानकारी दी गयी।

कूचबिहार: शॉपिंग मॉल में भीषण आग, 2 कर्मचारी घायल

cooch aagमाथाभांगा शहर के एक मॉल में सुबह-सुबह आग लग गई. घटना में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मालूम हो कि सुबह मॉल के दो कर्मचारी, जिनमें से एक इलेक्ट्रिकल तकनीशियन था, एक अन्य व्यक्ति के साथ मॉल के अंदर बिजली का काम कर रहे थे, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हो गया. परिणामस्वरूप, दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों का माथाभांगा अस्पताल में इलाज चल रहा है। जब अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया, तो उन्होंने आकर देखा कि मॉल धुएं से भरा हुआ था और अंधेरे से घिरा हुआ था। दमकल कर्मियों की तत्परता से जल्द ही आग काबू में कर लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *