Nitish

जहरीली शराब से मौत मामले में नीतीश हुए सख्त, कहा, ‘छठ बाद फिर से शराबबंदी की समीक्षा की जाएगी’

पटना। बिहार में जहरीली शराब पीने से लोगों की हो रही मौत की खबरों के बाद सरकार भी अब चिंतित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि छठ पर्व गुजर जाने दीजिए फिर से शराबबंदी को लेकर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि हमलोग बाार-बार कह रहे है कि गलत चीजें ग्रहण कीजिएगा तो ऐसी नौबत आएगी। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा प्रतिदिन चारों ओर लोग पकडे जा रहे हैं, छापेमारी हो रही है, सबकुछ हो रहा है, लेकिन फिर भी कोई इलाके में ऐसा काम हो रहा है, कोई कर रहा है तो यह दुखद बात है। छठ पर्व के बाद मैं खुद शराबबंदी को लेकर विस्तृत समीक्षा करने वाला हूं।

उन्होंने कहा कि हमलोग बार-बार कह रहे हैं कि गलत चीजों का ग्रहण कीजिएगा तो ऐसी नौबत आएगी। उन्होंने कहा कि फिर एक बार कैंपेन प्रारंभ करना जरूरी है। लोगों को यह बताना जरूरी है कि शराब गलत चीज है। शराबबंदी लागू है, इस तरह कीजिएगा तो कार्रवाई होती है और आगे भी होगी।

यह भी पढ़ें:  उप्र विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने बनायी निर्णायक बढ़त

उन्होंने कहा कि किस तरह शराब बना कर कितने गलत तरीके से लोग काम कर रहे हैं कि लोग चले जा रहे हैे। इस कारण फिर से एक जबरदस्त अभियान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमने मन बना लिया है कि छठ पर्व के बाद फिर से एकबार समीक्षा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बिहार के गोपालगंज और पश्चिम चंपारण जिले में पिछले तीन दिनों में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है। अभी भी कई लोग बीमार बताए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार में शराबबंदी है और किसी भी तरह की शराब बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर बड़ी ठाकुरबाड़ी मंदिर की रथ यात्रा धूमधाम से संपन्न
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  सीएम योगी ने 6,696 शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *