Images 2021 10 13T105854.473

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म फसल की शूटिंग शुरू

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे की फिल्‍म ‘फसल’ की शूटिंग शुरू हो गयी है। श्रेयस फिल्‍म प्रा. लि. के बैनर तले बन रही फिल्म ‘फसल’ की शूटिंग शुरू हो गयी है।वर्ल्‍ड वाइड रिकॉर्ड्स ने इस फिल्‍म के सारे राइटस खरीदे हैं। फिल्‍म किसानों को लेकर है। शूटिंग फिलहाल लखनऊ में शुरू हो चुकी है।फिल्‍म फसल का निर्माण प्रेम राय कर रहे हैं और निर्देशक पराग पाटिल हैं।

प्रेम राय और पराग पाटिल ने कहा, ‘फसल’ का निर्माण हम बेहद बारीकी से कर रहे हैं। हमारी फिल्‍म की कहानी देश के किसानों की कई अनकही पहलुओं को छुएगा और वास्‍तविकता से लबरेज होगा। सामाजिक और सरोकरों वाली इस फिल्‍म के लिए हमने खूब मेहनत की है। सभी कलाकार इसको लेकर आशान्वित हैं। फिल्‍म के संवाद और गाने सबों को खूब पसंद आने वाले हैं।”

गौरतलब है कि फिल्‍म फसल की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। संगीत ओम झा का है।फिल्‍म में दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ नीलम गिरि, संजय पांडेय, सुबोध सेठ, जय सिंह, दिपेन्द्र मिश्रा, प्रीति सिंह, डॉ यादवेंद्र यादव,शिवेश तिवारी, डौली गुप्ता, संभु मिश्रा, कविता मुख्‍य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें:  तृप्ति डिमरी ने 'भूल भुलैया 3' पर दिया अपडेट, कहा- 'कुछ नया' होने वाला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *