आरजी कर पीड़िता को त्वरित न्याय देने की मांग को लेकर खड़गपुरवासियों का रात – दखल अभियान

नुक्कड़ नाटक, नारेबाजी व पेंटिंग के जरिए लोगों ने बुलंद की आवाज

खड़गपुर : सूबे की राजधानी कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कालेज में विगत एक माह पहले जूनियर चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद नृशंस तरीके से की गई हत्या के प्रतिवाद व पीड़िता को जल्द से जल्द सटीक न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार की रात खड़गपुरवासियों ने एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन किया।

शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग हाथों में मोमबत्ती व पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लिखे गए बैनर, पोस्टर लेकर खड़गपुर नगरपालिका चौक के समक्ष एकजुट हुए।

खास बात यह रही कि बिना किसी बैनर, संस्था के इस विरोध-प्रदर्शन में शहर के साहित्यकार, कलाप्रेमी, चिकित्सक समेत अन्य वर्गों के लोगाें ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Night-intervention campaign by Kharagpur residents demanding speedy justice to RG kar victim

बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुईं।

झपाटापुर चौक पर एकजुट हुई महिलाओं ने रंगोली बना अपना आक्रोश व्यक्त किया। देर रात तक लोग एकजुट होकर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी भी करते रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 3 =