यूक्रेन की राजधानी, खार्किव में धमाकों की खबर

कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव और खार्किव क्षेत्र में शनिवार देर रात विस्फोटों की आवाज सुनी गई। यूक्रेन के मीडिया में यह जानकारी दी गयी। कीव में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई। देश के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के हवाई हमले के आंकड़ों के अनुसार पूरे यूक्रेन में हवाई हमले के सायरन बजाये गये। यूक्रेन की एक समाचार वेबसाइट ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि शनिवार देर रात कीव और खार्किव क्षेत्र में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। टीएसएन टीवी चैनल ने भी खार्किव में धमाकों की आवाज सुनाई।

टेरनोपिल क्षेत्रीय अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर कहा कि शहर और क्षेत्र में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। 10 अक्टूबर से (क्रीमिया ब्रिज पर आतंकवादी हमले के दो दिन बाद) रूस द्वारा यूक्रेनी बुनियादी ढांचे के खिलाफ सटीक हमले किए गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के साथ संघर्ष में पोप फ्रांसिस की मध्यस्थता की पेशकश को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने के लिए उनके पास कुछ नहीं है।

ज़ेलेंस्की ने रोम की यात्रा के दौरान इतालवी मीडिया , कैथोलिक धर्मगुरू और इटली के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। पोप ने कई बार कीव और मास्को के बीच मध्यस्थता में मदद की पेशकश की है। ज़ेलेंस्की ने कहा, “परम पावन के लिए मेरे मन में गहरा सम्मान है।बात यह है कि हमें मध्यस्थों की कोई आवश्यकता नहीं है। हमें एक ऐसी कार्य योजना पर काम करना चाहिए जो निष्पक्ष शांति, यूक्रेन में शांति सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *