नई दिल्ली : पान एसोसियेशन ने मनाया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह

नई दिल्ली। पान एसोसियेशन ने 75वां गणतंत्र दिवस और सम्मान समारोह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के नजदीक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बड़े ही धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे संस्था के दिल्ली प्रदेश‌ अध्यक्ष संजय दास, उपाध्यक्ष मिथलेश कश्यप, सचिव संजीत दास, दिल्ली प्रदेश शिव जी, पान एसोसियेशन के राष्ट्रीय महासचिव ‌हरिशंकर दास पान, राज कुमार दास, सुनील कुमार, शंकर दास, माधव‌ दास, अमित दास, रिंकी तांती तथा अन्य अनेकों कार्यकर्तागण।

उल्लेखनीय है कि संस्था बुनकर समाज अर्थात पान समाज के लोगो की है और यह संपूर्ण भारत में फैले अपने समाज के लोगों के बीच, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं परस्पर सहयोग करने का कार्य करती है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंबई निवासी शंकर दास हैं। पान एसोसियेशन नई दिल्ली में रजिस्टर्ड है और बिहार समेत भारत के कई राज्यों में इसकी शाखाएं हैं।

संस्था का नई दिल्ली में पंजीकृत कार्यालय – प्लॉट 78, सैनिक एनक्लेव, सेक्टर 3, गांधी चौक/तिरंगा चौक के नजदीक, मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली – 110059 में स्थित है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *