Mandhana

टेस्ट में अच्छा करने के लिए अधिक मैच खेलने की जरूरत : मंधाना

ब्रिस्टल। Sports News : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा है कि खिलाड़ियों को टेस्ट के हर सत्र के समापन के समय आपस में बेहतर समझ बनाने के लिए अधिक टेस्ट मैच खेलने की आवश्यकता है। फोलोऑन खेल रही भारतीय महिला टीम ने यहां काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन शुक्रवार को बारिश से बाधित दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 83 रन बना लिए और वह अभी 82 रन पीछे चल रही है।

इंग्लैंड ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी जबकि भारत की पहली पारी आज पहले सत्र में 231 रनों पर सिमट गई और इससे इंग्लैंड को 165 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई, जिसके बाद उसने भारत को फोलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। मंधाना ने पहली पारी में 78 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल कॉलेज सेवा आयोग ने डब्ल्यूबी सेट परीक्षा के समय में किया संशोधन, इस तारीख को होगा पेपर

मंधाना ने तीसरे दिन की खेल समाप्ति के बाद कहा, ” हम निश्चित रूप से विचार कर सकते हैं कि हम 50 ओवर से अधिक बल्लेबाजी करने के अभ्यस्त नहीं हैं। लेकिन मैं यह नहीं कहूंगी कि टेस्ट मैचों में अनुभव की कमी के कारण मैं आउट हुई क्योंकि मैंने कल (गुरुवार) के आखिरी सत्र में अपना विकेट गंवा दिया था।”

उन्होंने कहा, “लेकिन, निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि नॉट आउट होने के कारण दिन को समाप्त करने का थोड़ा दबाव था, जो एक भूमिका निभा सकता है। जितना अधिक हम टेस्ट मैच खेलते हैं, उतना ही हम परिस्थितियों के अभ्यस्त हो जाते हैं-लंच से पहले एक ओवर या दिन समाप्त होने से पहले एक ओवर और उन सभी सत्रों में, ताकि हम (उनके पास आने) के बारे में अधिक परिपक्व हो सकें और दबाव न लें।”

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  भारत ने अपने 1000वें वनडे में वेस्ट इंडीज को छह विकेट से हराया

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  आईआईएचएमआर स्टार्ट-अप्स और इनोवहर ने हेल्थकेयर से जुड़े स्टार्ट-अप्स को फंड जुटाने में सक्षम बनाने के लिए साझेदारी की

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 6 =