दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है चीन, उसे सबक सिखाना जरूरी : पोम्पिओ

वाशिंगटन : चीन पर उसकी विस्तारवादी नीतियों और कोविड-19 महामारी पर कथित रूप से पर्दा डालने के लिए निशाना साधते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने अधिनायकवादी चीनी सरकार द्वारा पैदा की जा रही चुनौतियों से निपटने के लिए लोकतांत्रिक देशों का एक नया गठबंधन बनाने पर जोर दिया। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक बार फिर चीन को दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया।

पोम्पियो ने कहा कि आजादी और लोकतंत्र पसंद करने वाली दुनिया के लिए चीन खतरा है। इन देशों के लिए ये बेहद जरूरी है कि वो चीन को बदलाव के लिए मजबूर करें। अगर ऐसा नहीं तो फिर चीन दुनिया को बदल देगा। बता दें कि कुछ दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कम्युनिस्ट शासन वाले चीन को दुनिया के लिए खतरा बता चुके हैं। दोनों देश एक नए शीत युद्ध की तरफ बढ़ रहे हैं।

पोम्पियो ने बताया कि चीन के खिलाफ हम अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर निपटने के रास्ते तलाश रहे हैं। यह हमारे वक्त की सबसे बड़ी चुनौती और मिशन है। चीन हमारे लोगों की खुशहाली और आजादी के लिए खतरा बन रहा है। 1970 के आसपास ही हमारे नेताओं को पता लग गया था कि कम्युनिस्ट शासन किस ओर जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *