एनसीआरबी रिपोर्ट : कोलकाता देश का सबसे सुरक्षित शहर, महुआ ने भाजपा पर साधा निशाना

कोलकाता। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में कोलकाता को देश का सबसे सुरक्षित शहर बताए जाने को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की सफलता के तौर पर गिनाते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के रिपोर्ट को सामने रखते हुए तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल साइट पर लिखा, एनसीआरबी की क्राइम रिपोर्ट (2022) कहती है कि कोलकाता लगातार तीन साल से अपराध दर के मामले में सबसे सुरक्षित शहर है।

हम सभी को सुरक्षित रखने के लिए सीएम ममता बनर्जी को धन्यवाद। हो सकता है कि इस बार भाजपा और उनकी ट्रोल आर्मी को मामले की जानकारी हो। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर सही तथ्य उपलब्ध नहीं करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट का जिक्र करते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार सही जानकारी पेश नहीं कर रही है। कोलकाता में लोग देख रहे हैं, पुलिस कियॉस्क के सामने लोगों को मारा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में भी कोलकाता को देश के सबसे सुरक्षित शहर बताया गया है। हालांकि, महिलाओं के खिलाफ अपराध (कुल मिलाकर) के मामले में यह शहर देश में चौंथे स्थान पर है। हत्या अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में दिल्ली शीर्ष पर है। जबकि कोयंबटूर में महिलाओं के खिलाफ समग्र अपराध दर सबसे कम दर्ज की गई। रिपोर्ट सामने आने के बाद बंगाल के सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *