भारतीय संस्कृति में शिक्षा का महत्व परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी

उज्जैन : राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना 177वीं राष्ट्रीय आभासी संगोष्ठी में विषय, भारतीय संस्कृति में शिक्षा का महत्व परिप्रेक्ष्य में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा के जन्म दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. अशोककुमार भार्गव भोपाल (पूर्व संभागायुक्त), विशिष्ट अतिथि हरेराम वाजपेयी (अध्यक्ष हिन्दी परिवार इन्दौर), डॉ. अनसूया अग्रवाल (प्राचार्य शा. महाविद्यालय महासमुंद छग), डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह (संयुक्त संचालक शिक्षा उज्जैन)

जितेन्द्रकुमार शर्मा इन्दौर (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी उज्जैन), डॉ. प्रकाश बरतुनिया (अध्यक्ष म.प्र. पाठय पुस्तक निगम, भोपाल), डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा (कुलानुशासक विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन), डॉ. हरिसिंह पाल (महामंत्री नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली), सुवर्णा जाधव पुणे (राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष), डॉ, सुरेखा मंत्री (राष्ट्रीय संयोजक इकाई महिला), अध्यक्षता डॉ. शहाबुद्दीन शेखपुणे (राष्ट्रीय मुख्य संयोजक), विशिष्ट वक्ता डॉ. मुक्ता कौशिक, डॉ. रेणू सिरोया, डॉ. प्रभु चौधरी, भुवनेश्वरी जायसवाल रहेंगे। संचालक डॉ. रश्मि चौबे होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *