राष्ट्रीय बहुभाषी काव्यगोष्ठी आभासी पटल पर 9 अप्रेल को होगी

नागदा। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना इकाई महाराष्ट्र द्वारा राष्ट्रीय बहुभाषी काव्य गोष्ठी हिन्दी एवं मराठी भाषा में आभासी पटल पर दिनांक 9 अप्रेल 2023 रविवार को सायं 5 बजे आयोजित हो रही है। यह जानकारी प्रवक्ता डॉ. कृष्णा जोशी ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि हरेराम वाजपेयी अध्यक्ष हिन्दी परिवार इन्दौर, अध्यक्षता डॉ. शहनाज शेख राष्ट्रीय उप महासचिव नांदेड, विशिष्ट अतिथि सुवर्णा जाधव राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष पुणे।

अपराजिता सरंगी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुम्बई एवं मुख्य वक्ता डॉ. प्रभु चौधरी राष्ट्रीय महासचिव उज्जैन, सरस्वती वंदना डॉ. संगीता पाल कच्छ, स्वागत भाषण शैली भागवत राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव, अतिथि परिचय संगीता केसवानी एवं प्रस्तावना डॉ. चेतना उपाध्याय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर, संचालन श्वेता मिश्रा राष्ट्रीय सचिव पुणे एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अरूणा शराफ करेगी।

मराठी एवं हिन्दी भाषा में काव्यपाठ डॉ. अल्पा मेहता, रेनू शब्द मुखर, डॉ. बालासाहेब तोरस्कर, वीनू मिश्रा, शैली भागवत, डॉ. अरूणा शराफ, संगीता केसवानी, ज्योति जलज, किरन पोरवाल, डॉ. भावना सावंलिया, डॉ. कृष्णा जोशी, प्रतिमा जैन, कविता वशिष्ट, सुंदरलाल जोशी सूरज, चायना मीणा, प्रिया जैन, आशा मेहरा, किरण प्रभा अग्रहरि, प्रियंका द्विवेदी आदि करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *