
राँची (झारखंड)। गुड्डू जान अधिकारिक यूट्यूब चैनल झॉलीवुड टीवी पर नागपुरी वीडियो गाना दिल लेले तोय रिलीज किया गया।यह एक रोमांटिक वीडियो गीत हैं।जिसमें सोशल मीडिया रील स्टार कोमल सिंह व आनंद पांडेय ने अभिनय किया हैं।वहीं इस गीत का संगीत हर्ष उपाध्याय ने तैयार किया हैं।जबकि,ज्योति साहू व विक्की कच्छप ने गीत को अपनी मधुर आवाज दी हैं। गुड्डू जान ने मीडिया पीआरओ युधिष्ठिर महतो को बताया कि गीत के निर्माता विजय कुमार हैं।
झॉलीवुड टीवी झारखण्ड संगीत फ़िल्म उद्योग में एक नई क्रांति लायेगा। इस गीत को बहुत ही मनोरंजक व पारिवारिक अंदाज में फिल्माया गया।जो दर्शकों की पसंद पर बनाया गया हैं। गुड्डू जान ने यह भी बताया कि भविष्य में झॉलीवुड टीवी एक कॉरपोरेट कम्पनी के रूप में उभरेगी।जो झारखण्ड के क्षेत्रीय भाषाओं में निर्मित फिल्मों के ऑडियो वीडियो डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स भी लेगी।