संगीतमय श्री मद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ धूमधाम से विशाल भंडारे के साथ संपन्न

कटनी, म.प्र.। कटनी रेलवे कॉलोनी लाल ग्राउंड में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण के सप्तम दिवस में सभी भक्तों के बीच कृष्ण सुदामा मिलन उत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी श्रद्धालुओं नें अद्भुत उत्साह के साथ कृष्ण सुदामा उत्सव की दिव्य झांकी का दर्शन कर आनंदित हुए।

पूज्य महाराज श्री पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी ने भागवत कथा में कहा की मित्रता कृष्ण सुदामा जैसी होनी चाहिए। कृष्ण सुदामा की झांकी की ललक को लेकर भारी संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु भक्त पधारें। 5 मार्च 2023 को विशाल भंडारा किया गया और सभी ने प्रसाद तथा गुरुदेव भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में लाल ग्राउंड रेलवे कॉलोनी, कटनी में 26 फरवरी 2023 से 5 मार्च 2023 तक सफलता पूर्वक एवं निर्विघ्न संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *