Img 20231113 Wa0035

म्यूजिक वीडियो ‘दिवाली आयो रे’ जारी

काली दास पाण्डेय, मुंबई। देसी ध्वणी रेकॉर्डस के बैनर तले निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘दिवाली आयो रे’ दीपावली के अवसर पर जारी किया गया है। वनवास के बाद प्रभु श्री राम जब अयोध्या लौटे तो पहली बार दीपोत्सव मनाकर वहाँ की प्रजा ने उनका स्वागत किया था, इस कथा का चित्रण इस म्यूजिक वीडियो में किया गया है।

विजय बुटे के निर्देशन में बनी इस म्यूजिक वीडियो के निर्माता जगदीशचंद्र पाटील, गीतकार उत्कर्ष गुप्ता, संगीतकार जितुल बोरो और कार्यकारी निर्मात्री मोनाली गुळवे हैं और स्वर दिया है इंडियन आयडॉल 2023 के विजेता सिंगर ऋषि सिंह ने। रवि भाटिया, अनुजा शिंदे और हर्ष नायर अभिनीत म्यूजिक वीडियो ‘दिवाली आयो रे’ देसी ध्वणी रेकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

‘टाइगर 3’ ने भारत में 44.50 करोड़ की कमाई के साथ  हाईएस्ट दिवाली ओपनिंग का रिकॉर्ड किया दर्ज…..!Img 20231114 Wa0001काली दास पाण्डेय, मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टाइगर 3’ ने भारत में 44.50 करोड़ की कमाई के साथ अब तक की सबसे बड़ी दिवाली ओपनिंग का रिकॉर्ड दर्ज किया है। 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिका में हैं।

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘टाइगर 3’ ने पहले ही अपनी शानदार एडवांस बुकिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ दी है और सिनेदर्शकों को इसकी रिलीज के लिए दिवाली के दिन पर नजरें टिकाने पर मजबूर कर दिया।

अब उम्मीद की जा रही है कि आगे भी इस फिल्म का कलेक्शन अच्छा ही रहेगा। यह सच में सलमान खान की शानदार बॉक्स ऑफिस अपील को दर्शता है, जो सही तरह के कंटेंट के साथ हमेशा एक रिकॉर्ड बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *