लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा की हत्या

लखनऊ। यूपी के भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रह्म दत्त हत्याकांड के आरोपी संजीव जीवा की लखनऊ सिविल कोर्ट में गोली मारकर हत्या की गई। डीसीपी (पश्चिम) राहुल राज, लखनऊ अभी तक की सूचना के मुताबिक पता चला है कि एक व्यक्ति के द्वारा गोली चलाई गई है। घटना में घायल को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। आगे की जानकारी पता कर रहे हैं। हमलावर की फायरिंग में एक बच्ची और एक महिला को भी गोली लगने की खबर है। साथ ही इस फायरिंग की घटना से स्थानीय वकीलों में आक्रोश का माहौल है।

अधिकारियों के मुताबिक संजीव जीवा मुख़्तार अंसारी का करीबी था। कोर्ट में हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी समेत कुछ अन्य लोगों के घायल होने की ख़बर है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक वीडियो में संजीव जीवा ज़मीन पर गिरे दिखाई देते हैं। एक अन्य वीडियो में एक घायल पुलिसकर्मी को उनके कुछ साथी पकड़कर ले जा रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक़ उसे आज (बुधवार को) कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान उन पर हमला कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक एक हमलावर को हिरासत में लिया गया है। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस घटना को लेकर वकीलों में नाराज़गी है। वकीलों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *