1ba92b40 f8c5 425b 9141 475b64a8df8d

बांधाघाट स्थित हनुमान पुस्तकालय में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन

हावड़ा। बांधाघाट स्थित हनुमान पुस्तकालय के सभागार में गजलकार राम पुकार सिंह के अध्यक्षता में एक भव्य अंतरंग काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका बेजोड़ संचालन वरिष्ठ कवि चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय अनुरागी किये। गोष्ठी की शुरुआत उर्मिला साव कामना की मधुर सरस्वती वंंदना से हुआ। तत्पश्चात डाॅ. मनोज कुमार मिश्र ने सभी कलमकारों का स्वागत एवं अभिनंदन किए।

इस मौके पर सभी रचनाकारों ने सभी रसों की राष्ट्रीय भक्ति से ओत-प्रोत स्वरचित कविताओं की धारा प्रवाहित कर खूब वाह वाही लूटी जिसमें कालिका प्रसाद उपाध्याय, ओम प्रकाश चौबे, श्वेता गुप्ता विजय शर्मा विद्रोही, विष्णु प्रिया त्रिवेदी, चन्द्रभान गुप्ता, उषा जैन, अजमत अंसारी, रमाकांत सिन्हा, राम नारायन झा देहाती, प्रदीप कुमार धानुक अलबेला, रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, नंदू बिहारी झा और चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय अनुरागी प्रमुख थे।

राम पुकार सिंंह ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में सभी रचनाकारों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ऐसे अंतरंंग काव्य गोष्ठी आयोजन करने पर बल दिया। उन्होंंने अपनी स्वरचित गजल “बिगुुल जहाँ में बजा के देखो/मशाल दिल में जला के देखो” सुनाकर सभी का दिल जीत लिया। इस काव्य गोष्ठी को सफल बनाने में आयुष्मान, गौरव, अनुष्का, मधु और धर्मेन्द्र गिरी ने अथक प्रयास किए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने दिया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  भारतीय स्वाधीनता संग्राम जीवन मूल्य और संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में पर केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  डॉ. आर.बी. दास की कविता : खुश हूं
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *