छह दशक में पहली बार मुंबई, दिल्ली साथ पहुंचा मॉनसून

नयी दिल्ली। दिल्ली और मुंबई में मॉनसून की शुरुआत एक साथ होने की खबर ज़्यादा अखबारों के पहले पन्ने पर है। द इंडियन एक्सप्रेस लिखता है- बीते छह दशकों में ये पहली बार है कि जब एक ही दिन मुंबई और दिल्ली दोनों जगहों पर एक साथ मॉनसून पहुंचा हो। इससे पहले ऐसा साल 1961 में हुआ था।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में मॉनसून की शुरुआत दो दिन पहले हुई है और मुंबई में मॉनसून दो हफ़्ते की देरी से आया है। मौसम विभाग ने गुरुवार तक दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हिंदुस्तान टाइम्स अखबार ने मॉनसून की अब तक की परफॉर्मेंस पर कुछ सवालों के जवाब दिए हैं।

अखबार लिखता है कि 2023 मॉनसून के पहले महीने की परफॉर्मेंस औसत से 21 फ़ीसदी कम है। पहले महीने में मॉनसून की स्थिति खराब ही रही है। फिलहाल मानसून की वजह से दिल्ली ओर मुंबई में बारिश होने की आशंका है, जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *