सोमवार के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, देखें यहां

मेष : आज आप स्वयं को मजबूत स्थिति में पायेंगे। आपके आलोचक भी आपकी क्षमता का लोहा मानेंगे। आपके सहयोगी इस बात के प्रति सचेत रहेंगे कि आपके साथ किसी प्रकार का धोखा न हो। धन सम्बन्धी मामले सुलझाने में सफलता मिलेगी।

वृषभ : आज आपको धैर्यपूर्वक दिन व्यतीत करना चाहिये। निजी एवं व्यावसायिक जीवन में छोटे-बड़े कार्यों की अधिकता रहेगी। समय का सदुपयोग से करें।अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन : आज अपनी कार्य कुशलता का परिचय देना पड़ेगा। नये लोगों से मिलना-जुलना रहेगा। समाज में किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने से सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कर्क : आज आपको कोई जिम्मेदारी प्रदान करवा सकता है। बुद्धि-कौशल व चातुर्य से किसी महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दे पाएंगे। आज आपको समय की महत्ता का ध्यान रखना होगा।

सिंह : आज पिछले कार्यों को समय पर पूर्ण करना ही होगा। समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

कन्या : कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता का परिचय देंगे। अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन में उच्चाटन के भाव रहेंगे।

तुला : आज आपको अपने कार्यों की रूपरेखा बना लेनी चाहिये। बिना विचारे कार्यों को करने से थोड़ी परेशानी हो सकती है। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। दोपहर बाद दिन अनुकूल हो जायेगा।

वृश्चिक : आज का दिन मन को शान्त रखने का है। किसी समस्या का डट कर मुकाबला करेंगे। परिस्थितियों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। धन सम्बन्धी प्रयासों में सफलता मिलेगी।

धनु : आज अपनी योजनाओं को अपने तक ही सीमित रखें। आसानी से दूसरों पर भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे।

मकर : आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ कौशल का परिचय देना होगा। महत्वपूर्ण मामलों में संकीर्ण मानसिकता का परिचय न दें। आप किसी का अहित नहीं चाहते। आपके आस-पास के लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं।

कुंभ : आज आपको किसी नवीन विचार अथवा योजना को अमल में लाने से पूर्व पुन: विचार करना होगा। अपने मित्रों व सम्बन्धियों के प्रति उदार भाव रखें। सामाजिक समारोह में सम्मलित हो सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना है।

मीन : आज धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। भावना की जगह व्यावहारिकता को महत्व दें। व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों में सामंजस्य जरुरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *