C58136a2 0080 44c3 aa84 f95775d3b665

सिलीगुड़ी मैरिनर्स क्लब द्वारा “मोहन बागान दिवस” मनाया गया

सिलीगुड़ी। हर साल की तरह इस साल भी सिलीगुड़ी मेरिनर्स क्लब द्वारा सिलीगुड़ी में “मोहन बागान दिवस” मनाया गया। शनिवार को सिलीगुड़ी में मोहन बागान एवेन्यू को हरे मैरून गुब्बारों और झंडों से सजाया गया। इसके अलावा सिलीगुड़ी मैरिनर्स क्लब के सदस्यों ने क्लब के इतिहास और 29 जुलाई को मोहन बागान दिवस के उपलक्ष्य में एक भाषण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिलीगुड़ी के डिप्टी मेयर रंजन सरकार उपस्थित थे। इस दिन सबसे पहले डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने मोहन बागान क्लब का झंडा फहराया, इसके बाद गुब्बारे उड़ाकर और केक काटकर मोहन बागान दिवस मनाया गया।

किशोर कुमार के जन्मदिन पर सिलीगुड़ी में ‘एक शाम किशोर दा के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन 4 अगस्त को

सिलीगुड़ी। महान गायक किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर सिलीगुड़ी में ‘एक शाम किशोर दा के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन किशोर कुमार फैन्स फॉरएवर क्लब द्वारा किया जा रहा है। शनिवार को किशोर कुमार फैंस फॉरएवर क्लब के सदस्यों ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। किशोर कुमार फैंस फॉरएवर क्लब के सदस्यों ने शनिवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

यह भी पढ़ें:  बंगाल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा निशाना

संस्था के उत्तर बंगाल शाखा के सचिव विभाष चक्रवर्ती ने बताया कि महान गायक किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के रवीन्द्र भानु मंच पर एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम 4 अगस्त को शाम 7 बजे से शुरू होगा। आयोजन से एकत्रित धनराशि का उपयोग विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से सामाजिक कार्यों में किया जाएगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  Social News : सप्ताह भर चला लायंस क्लब कोलकाता वेस्ट का सेवा कार्य, 130 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान, 867 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 8 =