SALIM

मोहम्मद सलीम ने बताया नरेंद्र मोदी व ममता बनर्जी को एक सिक्के के दो पहलू

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन में माकपा नेता मोहम्मद सलीम ने नरेंद्र मोदी व ममता बनर्जी को एक सिक्के के दो पहलू बताया। मोहम्मद सलीम ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की। सिलीगुड़ी-सीपीआईएम के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने राज्य में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर पंचायत चुनाव समेत अभिषेक बनर्जी की जनसंपर्क कार्यक्रम को लेकर एक के बाद एक सवाल उठाये।

सोमवार को सिलीगुड़ी के अनिल विश्वास भवन में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने मोदी, शाह और ममता पर हमला बोलते हुए कहा, ‘सब एक गोआलेर गरू हैं।’ साथ ही तृणमूल के नवजोआर कार्यक्रम का मुद्दा उठाते हुए अभिषेक बनर्जी पर व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘मोदी की नकल कर रहे हैं। छोटा मोदी बनने की कोशिश जारी है।’

बांग्लादेश में तस्करी से पहले ट्रक व पिकअप वैन समेत 49 भैस जब्त, 3 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा ब्लॉक के मुरालीगंज चेकपोस्ट इलाके में विधाननगर थाना पुलिस के अभियान में 49 भैंसों से लदे एक ट्रक व 2 पिकअप वैन जब्त किये गये। घटना में 3 लोग गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि विधाननगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुरालीगंज चेकपोस्ट पर ट्रक व 2 पिकअप वैन को रोककर उनमें तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से 33 व दोनों पिकअप वैन से 16 कुल 49 भैंसे बरामद हुई।

यह भी पढ़ें:  सिलीगुड़ी : विधायक शंकर घोष ने शहर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए मंत्री फिरहाद हाकिम से मदद का किया आह्वान

घटना में पुलिस ने तीनों वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम मनतोष कुमार राय, पप्पु मोहम्मद व बिप्लव सरकार हैं। बरामद भैंसो को उत्तर दिनाजपुर जिले से अस होते हुए बांग्लादेश में तस्करी की जा रही थी। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सोमवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  कोविड और जलवायु परिवर्तन ने सुंदरबन की महिलाओं को वेश्यावृत्ति में धकेला
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + thirteen =